पानी का पैसा दोगे तभी मिलेगा पीने का पानी

हरदा:नगर पालिका ने अभिषेक ग्रीन वैली कॉलोनी की पानी सप्लाई बंद कर दी। कारण है कि कॉलोनी के किसी भी निवासी ने वैध नल कनेक्शन नहीं लिया है। पांच साल से नपा भर रही थी बिजली बिल कॉलोनी में सौ से ज्यादा परिवार रहते हैं। नगर पालिका सीएमओ कमलेश पाटीदार ने बताया कि शुरू में कॉलोनाइजर ही पानी की सप्लाई करता था। कॉलोनी नगर पालिका को सौंपे जाने के बाद वहां लगी मोटर से पानी दिया जा रहा था। पिछले पांच सालों से मोटर का बिजली बिल भी नगर पालिका ही भर रही थी, जो हर महीने 15 से 20 हजार रुपए आता है।

इस तरह नपा ने लाखों रुपए का भुगतान कर दिया, लेकिन कॉलोनीवासियों ने न तो जलकर जमा किया और न ही कनेक्शन की राशि। सीएमओ ने बाद में बिल देने के लिए कहा कॉलोनी के लोगों का कहना है कि ये चार बार नगर पालिका पानी का बिल जमा करने पहुंचे थे, लेकिन सीएमओ ने बाद में जमा करने को कहा। कनेक्शन की पेमेंट देने वालों को ही मिलेगा पानी सीएमओ कमलेश पाटीदार ने कॉलोनी वासियों से हाथ जोड़‌कर कहा कि अब से सिर्फ यही परिवार पानी ले पाएंगे, जो वैध नल कनेक्शन की राशि जमा करेंगे।

Next Post

4 सभापतियों को हटाकर बनाए नए सभापति

Tue Aug 19 , 2025
विदिशा: नगर विकास को लेकर नगर पालिका में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. पार्षदों पीआईसी सदस्यों और अध्यक्ष के बीच आपसी सामंजस्य व तालमेल की कमी से लगातार मतभेद की स्थिति बनी हुई है, जिससे नगर विकास प्रभावित हो रहा है. ये 4 बने नए सभापति: जिन […]

You May Like