4 सभापतियों को हटाकर बनाए नए सभापति

विदिशा: नगर विकास को लेकर नगर पालिका में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. पार्षदों पीआईसी सदस्यों और अध्यक्ष के बीच आपसी सामंजस्य व तालमेल की कमी से लगातार मतभेद की स्थिति बनी हुई है, जिससे नगर विकास प्रभावित हो रहा है.
ये 4 बने नए सभापति:
जिन 4 पार्षदों को सभापति बनाया गया है उनमें बालमुकुंद चिड़ार, श्रीमती मनीषा अखिलेश राजपूत, संतोष सोनी, श्रीमती संध्या लोधी शामिल हैं.
इन 4 सभापतियों को हटाया गया:
जिन 4 सभापतियों को हटाया गया है उनमें श्रीमती रोशनी सूरज किरार, श्रीमती
सोनल कौशल अहिरवार, लीलाधर लोधी, श्रीमती अरुणा माझी शामिल हैं.
नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रीति राकेश शर्मा ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी कि लगातार दो बार पीआईसी बैठकों में शामिल नहीं होने पर 4 पीआईसी सभापतियों को पदमुक्त किया गया है. उनकी जगह 4 नए सभापति नियुक्त किए गए हैं. अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि नगर विकास कार्यों में व्यवधान न आए, इसलिए यह निर्णय लेना आवश्यक हो गया था.इस संबंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी को भी लिखित सुबना दी गई है और उन्होंने इसे सिस्टम में दर्ज कर
लिया है. श्रीमती शर्मा ने कहा हमारा पूरा प्रयास रहेगा कि शहर का विकास अच्छे से हो.
ये तीन सभापति पद पर बने रहेंगे
नगर पालिका में 7 सभापतियों में 4 को हटा दिया गया है और उनके स्थान पर 4 नये सभापति बना दिये गये हैं. जबकि 3 सभापति जो पूर्व से चले आ रहे हैं वे सभापति बने रहेंगे इनमें श्रीमती संगीता धर्मेंद्र सक्सेना, कपिल साहू, श्रीमती कंचन तीरथ प्रताप सिंह दरबार शामिल हैं.

Next Post

निकासी के गेट हुए बंद, बारिश का पानी पहुंचा दर्जनों घरो में

Tue Aug 19 , 2025
पड़ाना:सारंगपुर तहसील में हाइवे के समीप ग्राम मऊ में सोमवार को हुई दो घंटे की तेज बारिश ने पानी ही पानी कर दिया. निकासी नहीं होने से मऊ में दर्जनों घरों तथा पड़ाना-तलेन-कुरावर मार्ग जलमग्न हो गया. रहवासियों, वाहन चालकों, राहगीरों को काफी मुसीबत का सामना करना पड़ा. सर्विस रोड […]

You May Like

Play sound