निकासी के गेट हुए बंद, बारिश का पानी पहुंचा दर्जनों घरो में


पड़ाना:सारंगपुर तहसील में हाइवे के समीप ग्राम मऊ में सोमवार को हुई दो घंटे की तेज बारिश ने पानी ही पानी कर दिया. निकासी नहीं होने से मऊ में दर्जनों घरों तथा पड़ाना-तलेन-कुरावर मार्ग जलमग्न हो गया. रहवासियों, वाहन चालकों, राहगीरों को काफी मुसीबत का सामना करना पड़ा. सर्विस रोड पर पड़ाना-उलेन मार्ग पर पुलिया के गेट चोक होने से निकासी नहीं होने से पानी घरों में जा पहुंचा.

जानकारी के अनुसार दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक यहां तेज बारिश हुई. देखते ही देखते हाईवे स्थित ओव्हर ब्रीज के समीप करीब 50 घरो में एक से दो फीट तक पानी जा पहुंचा. पढ़ाना तलेन कुरावर जाने वाला मुख्य मार्ग भी पानी में डूब गया. विदित है कि एनएचएआई के द्वारा सर्विस रोड के निर्माण के साथ ही पुलिया निर्माण भी किया गया है, इन पुलिया के गेट मलबे,कचरे से चोक होने के कारण पानी निकासी नहीं हो पा रही है.

पड़ाना-तलेन सर्विस रोड पर पुलिया ब्लॉक होने से पानी रहवासी क्षेत्र में जा पहुंचा, ठाकुर गली निवासी महेन्द्र नागर, विजय गोयल, गजू सिंह ठाकुर, गोवर्धन सिंह, सुभाष, बद्रीलाल राजपूत, विक्रम सिंह, अमर सिंह सहित अनेक लोगों के घरों में दो फीट तक पानी भर गया.यात्री हुए परेशान मऊ बस स्टेण्ड परिसर में भी काफी मात्रा में पानी भर गया. जिससे वाहनों के आने-जाने में दिक्कते आयी. यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा‌ विदित है कि यहीं से पढ़ाना, तलेन, कुरावर, भोपाल सहित कई मुख्य स्थानों के लिए बसे आती-जाती है.
रहवासी करा चुके हैं अवगत:
पानी निकासी के लिए कोई उचित प्रबंध नहीं करने से तेज बारिश होने पर पानी रुक जाता है और आसपास के घर, दुकानों, सर्विस रोड व मुख्य मार्ग पर पानी भर जाता है रहवासियों के द्वारा कई बार एनएचआई के अधिकारियों, ग्राम पंचायत को समस्या से अवगत कराया जा चुका है बावजूद इसके इस और कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है. एनएचएआई के जिम्मेदारों को समस्या से अवगत कराया जा चुका है. जिम्मेदार जनप्रतिनिधि, अधिकारी भी इससे अवगत है बावजूद इस समस्या के निदान हेतु अभी तक कोई ठोस प्रयास नहीं किए गये जिसका परिणाम यह है कि तेज बारिश होते ही रहवासियों के लिए मानी आफत आ जाती है.

Next Post

कंटेनर में लदी मिलीं 47 भैंस, दो तस्कर गिरफ्तार

Tue Aug 19 , 2025
सतना: चित्रकूट पुलिस ने एक बन्द कन्टेनर ट्रक मे 47 भैसो को क्रूरतापूरक भरकर परिवहन करते हुये पकड़ा। इस मामले में 02 पशु तस्करो को गिरफ्तार किए जाने के साथ ही ट्रक को भी जब्त कर लिया गया।चित्रकूट प्रभारी डी.आर. शर्मा से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर द्वारा सूचना मिली […]

You May Like