सतना: चित्रकूट पुलिस ने एक बन्द कन्टेनर ट्रक मे 47 भैसो को क्रूरतापूरक भरकर परिवहन करते हुये पकड़ा। इस मामले में 02 पशु तस्करो को गिरफ्तार किए जाने के साथ ही ट्रक को भी जब्त कर लिया गया।चित्रकूट प्रभारी डी.आर. शर्मा से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि ट्रक क्रमांक MH40BG7433 बंद कनटेनर ट्रक में भैस ,पडा लोड है जो उत्तरप्रदेश तरफ जा रहा है ।
हनुमानधारा बायपास मोड़ के पास उक्त नम्बर का कनटेनर ट्रक दिखा जिसे रोका गया । ड्रायवर से नाम पता पूछे जाने पर नितिन सेन पिता रामशंकर सेन उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम इमलिया मोड़ थाना आधारताल जिला जबलपुर होना बताया तथा ट्रक में पवन वर्मन पिता कोदूलाल वर्मन उम्र 28 वर्ष निवासी भट्ठा मोहल्ला भगत सिंह वार्ड थाना पनागर जिला जबलपुर बताया ।
कनटेनर ट्रक में चढ़ कर देखे तो उसके अन्दर पटरा लगाकर डबल मंजिल बना कर उसके अन्दर ठूस ठूस कर रस्सा एवं रस्सी से भैस को बाँधकर भरे थे। थाना परिसर में खाली कराये तो 45 नग भैस एवं 02 नग पङा कुल 47 नग मवेशी थे । जिन्हे क्रूरता पूर्वक ठूस ठूस कर भरा गया था ।
जिसे देखते हुए आरोपीगणो के विरुद्ध पशु क्रुरता का निवारण अधि.के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई।.बन्द कन्टेनर ट्रक की कीमत 20 लाख और कुल 47 नग भैस की कीमत 15 लाख रु आंकी गई।
