चित्रकूट में गिरे 11 केवीए के 5 खंबे

ठेकेदार की बड़ी लापरवाही आई सामने

सतना:चित्रकूट में सोमवार को बड़ी दुर्घटना होते होते रह गई। ।सड़क निर्माण ठेकेदार की लापरवाही के चलते नाली खोदते समय 11 हजार केवीए के पांच विद्युत पोल गिर गए। गनीमत रही कि विद्युत विभाग के जे ई के मौके पर पहुंच जाने के कारण स्थिति को सम्हाल लिया गया।चित्रकूट में सड़क निर्माण ठेकेदार की लापरवाही के कारण एक बड़ी दुर्घटना हो सकती थी,लेकिन एनवक्त पर विद्युत विभाग के जेई के मौके पर से गुजरने के कारण बड़ी दुर्घटना टल गई।

गौर तलब है कि चित्रकूट में दास हनुमान मंदिर के सामने सड़क किनारे लगे 11 हजार केवीए विद्युत पोलों के नीचे से और अगल बगल की मिट्टी को सड़क निर्माण ठेकेदार के मजदूरों द्वारा नाली निर्माण हेतु खोद कर हटा दिया गया।जिसके कारण 5 विद्युत पोल तार सहित जमीन पर गिर पड़े।जिस समय विद्युत पोल जमीन पर गिरे,उन पो पर 11 हजार केवीए विद्युत करेंट दौड़ रहा था।और सड़क पर आवागमन भी चालू था।ऐन उसी समय विद्युत विभाग के जेई मौके से गुजर रहे थे।उनके द्वारा घटना स्थल पर ट्रैफिक रोका गया,साथ ही ठेकेदार के कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई गई।और विद्युत विभाग के जेई की सजगता से एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

Next Post

गर्भस्थ शिशु की मौत ने फिर खोली अस्पताल की पोल

Tue Aug 19 , 2025
सतना: जिला अस्पताल में चिकित्सकीय लापरवाही का एक बार फिर से गंभीर मामला सामने आया है। मझगवां के पनघटी गांव की राजकुमारी कोल को रविवार सुबह प्रसव पीड़ा होने पर परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने नॉर्मल डिलिवरी का आश्वासन देकर भर्ती कर लिया।डॉक्टरों ने एक-दो घंटे में सब […]

You May Like