ओहायो (अमेरिका), 11 अगस्त (वार्ता) रूस के करेन खाचानोव ने सोमवार को सिनसिनाटी ओपन के शुरुआती मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करे हुए फ्रांस के वैलेंटिन रॉयर को सीधे सेटों में हराया। यह उनके हार्ड कोर्ट करियर की 200वीं जीत है।
आज यहां खाचानोव ने फ्रांसीसी क्वालीफायर वैलेंटिन रॉयर को रोमांचक मुकाबले में 6-4, 7-6 (6) से हराया। इसी जीत के साथ ही वह हार्ड कोर्ट पर 200 मैच जीतने की उपलब्धि हासिल करने वाले 10वें खिलाड़ी बन गये है।
इस सूची में ग्रिगोर दिमित्रोव 318 जीत के साथ शीर्ष पर है। 309 मैच जीतने वाले डेनियल मेदवेदेव दूसरे स्थान, 288 जीत के साथ एलेक्जेंडर जेवरेव तीसरे, मिलोस राओनिक 264 चौथे, आंद्रे रुबलेव 253 पांचवें, डेविड गोफिन 228 छठे, टेलर फ्रिट्ज 221 सातवें, स्टेफ़ानोस त्सित्सिपास 219 आठवें, एलेक्स डी मिनौर 212 नौवें तथा करेन खाचानोव 200 जीत के साथ दसवें स्थान पर पहुंच गये है।
Next Post
सीरिया में सुवेदा संघर्ष के बीच अस्पताल कर्मचारियों के साथ मारपीट, हत्या के वीडियो के मामले में जांच
Mon Aug 11 , 2025
दमिश्क, 11 अगस्त (वार्ता) सीरिया में सुवेदा संघर्ष के बीच अस्पताल के कर्मचारियों के साथ मारपीट और हत्या के चौंकाने वाले वीडियो की जांच का काम उप आंतरिक मंत्री को सौंपा गया है। सीरियाई अरब समाचार एजेंसी के माध्यम से जारी एक आधिकारिक बयान में आंतरिक मंत्रालय ने कहा कि […]

You May Like
-
8 months ago
ओएनजीसी ने वर्ष 2024-25 में 578 कुएं खोदे: पुरी
-
3 months ago
160 वाहनों पर कार्रवाई, 52 हजार का जुर्माना
-
4 months ago
दोपहिया वाहन चोर गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार
-
12 months ago
पश्चिमी माली में सोने की खदान ढहने से 48 लोगों की मौत
