थाना प्रभारी चंदन सिंह निरंजन का विदाई समारोह सम्पन्न,  नवागत थाना प्रभारी नीतेश जैन का स्वागत

हटा/दमोह। शासकीय सेवा में पद और स्थान बदलते रहते हैं, लेकिन अच्छा व्यवहार, ईमानदार सेवा और लोगों के दिलों में बनाई गई जगह लंबे समय तक याद रहती है। रनेह थाना प्रभारी चंदन सिंह निरंजन का स्थानांतरण रनेह से कोतवाली दमोह होने पर मंगलवार को विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में पुलिसकर्मियों, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों ने शामिल होकर उन्हें भावभीनी विदाई दी।

इस दौरान उपस्थित लोगों ने थाना प्रभारी चंदन सिंह निरंजन के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके सरल व्यवहार, सहज व्यक्तित्व और बेहतर कार्यशैली की प्रशंसा की। लोगों ने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान पुलिस एवं आमजन के बीच बेहतर संवाद देखने को मिला। विदाई के दौरान उपस्थित लोगों ने उनके साथ बिताए कार्यकाल की यादें साझा कीं। माहौल भावुक हो गया और सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

वहीं, रनेह थाना के नवागत थाना प्रभारी नीतेश जैन का स्वागत किया गया। उपस्थित पुलिसकर्मियों, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी तथा पुलिस एवं आमजन के बीच संवाद और बेहतर होगा।

समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने नवागत थाना प्रभारी नीतेश जैन का स्वागत करते हुए उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Next Post

रनेह थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न, नवागत थाना प्रभारी नीतिश जैन ने की अध्यक्षता

Tue Aug 25 , 2026
हटा/दमोह।आगामी धार्मिक व सामाजिक आयोजनों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण व व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से रनेह थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नवागत थाना प्रभारी नीतिश जैन ने की। बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं व विभिन्न समुदायों […]

You May Like