
दमोह। कोतवाली पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.तीनों पर 1000-1000 रुपये का इनाम घोषित था.थाना कोतवाली के मर्ग क्र. 41/2026 की जांच के बाद 26 मार्च 2026 को अपराध क्र. 300/2026 धारा 108, 3(5) बीएनएस के तहत राज कुचबंदिया, रघुनाथ कुचबंदिया व सुशीला कुचबंदिया, निवासी जबलपुरनाका दमोह के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया था.केस दर्ज होने के बाद से तीनों आरोपी फरार थे.पुलिस अधीक्षक दमोह ने आरोपियों की गिरफ्तारी पर 1000-1000 रुपये का इनाम घोषित कर शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे. पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (आईपीएस) के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदोरिया के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक एच. आर. पाण्डेय ने 11 जून 2026 को तीनों फरार इनामी आरोपी राज कुचबंदिया, रघुनाथ कुचबंदिया व सुशीला कुचबंदिया को गिरफ्तार किया. तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय जेआर पर पेश किया गया है.इस कार्रवाई में एच. आर. पाण्डेय नगर पुलिस अधीक्षक, निरीक्षक मनीष कुमार थाना प्रभारी कोतवाली, सउनि ऊषा साहू, प्र. आर. कलीम खान, प्र.आर. महेश यादव, प्रआर. अजित दुबे प्र.आर. राकेश अठ्या (साइबर सेल दमोह) आर. कृष्णकुमार पौराणिक नपुअ कार्यालय दमोह, आरक्षक नरेन्द्र पटैरिया, आरक्षक ब्रजेन्द्र मिश्रा थाना कोतवाली दमोह का योगदान रहा.
