बरातियों से भरी बस में आग लगी सभी सुरक्षित

बालाघाट।

वारासिवनी तहसील अंतर्गत रामपायली थानाक्षेत्र के बासी गाँव में इंजन में शॉर्ट सर्किट के चलते बाराती बस में आग लग जाने से बस जलकर खाक हो गई लेकिन बस में करीब 45 बाराती सवार थे जिसमें से दो बाराती बस से कूद पड़े इस वजह से उन्हें मामूली चोट पँहुची हैं शेष बाराती सकुशल हैं।

ग्राम अंसेरा से चिचगांव गई थी बारात

घटना के सम्बंध में ग्राम के पूर्व सरपंच प्रदीप शरणागत ने बताया कि अंसेरा गाँव दुलीचंद तामेश्वर के बेटे की बारात लालपुर के मुकेश पटले की बस क्रमांक एमपी 20डी 0799 से खैरलांजी जनपद के चिचगांव गई थी जहाँ से वापसी के दौरान करीब देर रात्रि करीब डेढ़ बजे बासी गाँव स्थित इथेनॉल प्लांट के नजदीक चलती बस में इंजन में स्पार्किंग की वजह से चिंगारी निकली जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और बस पूरी तरह से जलकर खाक हो गई।लेकिन गनीमत रही कि आग के रफ़्तार पकड़ने के पूर्व बस में सवार करीब 45 यात्रियों में से दो यात्रियों को छोड़ सारे यात्रि बस से सकुशल बाहर निकल गए दो यात्रियों द्वारा डर की वजह से बस का काँच फोड़ खिड़की से बाहर कूद गए जिन्हें मामूली चोट पँहुची हैं लेकिन बस पूरी तरह से जलकर खाक हो गई हैं।

कांग्रेस विधायक विवेक विक्की पटेल ने बुलाया फायर ब्रिगेड

घटना के दौरान स्थानीय विधायक विवेक पटेल विवाह समारोह से वापस लौट रहे थे तभी उन्होंने बस को जलती देख कर तत्काल वारासिवनी के फायर अमले को तत्काल फोन कर मौके पर बुलाया और सभी बारातियों का कुशलक्षेम जाना इस दौरान मौके पर पँहुचे फायर अमले की टीम ने जलती बस को बुझाने की कार्यवाही की लेकिन तब तक बस जलकर खाक हो गई थी।

ना फिटनेस ना टैक्स पटा

शनिवार रविवार की दरम्यानी रात हुई बस में आगजनी वाली घटना में जब आरटीओ साइट से जब बस क्रमांक एमपी 20 डी 0799 की जानकारी ली गई तो ज्ञात हुआ कि उक्त बस बालाघाट आरटीओ की साइट पर 6 जून 2012 को स्कूली बस में दर्ज कराई गई हैं।जिसकी आयु सीमा 12 साल 10 माह परिवहन अधिकारी द्वारा निर्धारित की गई थी जिसके अनुसार उक्त स्कूली बस की आयु सीमा के साथ बस की फिटनेस भी 3 वर्ष पूर्व समाप्त होने के साथ ही उक्त बस पर टैक्स भी बकाया हैं।

Next Post

अंबेडकर प्रतिमा की साफ-सफाई कर दीप प्रज्वलित किया

Sun Apr 13 , 2025
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने रविवार को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्‍या पर बोर्ड ऑफिस चौराहे स्थित बाबा साहब की प्रतिमा की साफ-सफाई कर दीप प्रज्जवलित किया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी, महापौर श्रीमती […]

You May Like