कमला राजा अस्पताल में महिला का मोबाइल चोरी, सीसीटीवी में संदिग्ध कैद

ग्वालियर: ग्वालियर के कम्पू थाना क्षेत्र स्थित कमला राजा अस्पताल में एक महिला का मोबाइल फोन चोरी होने का मामला सामने आया है। टीकमगढ़ से इलाज कराने आई महिला शिवानी पटेरिया ने इस संबंध में कम्पू थाना प्रभारी के नाम आवेदन देकर मोबाइल की तलाश करने और उचित कार्रवाई करने की मांग की है।शिवानी पटेरिया कमला राजा अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने के लिए लाइन में लगी हुई थीं। इसी दौरान उनके पीछे मौजूद किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनका मोबाइल फोन निकाल लिए जाने का आरोप लगाया गया है।
महिला के मुताबिक, गुम हुए मोबाइल की कीमत करीब 17 हजार रुपये है। मोबाइल वीवो कंपनी का है और उसका रंग सफेद बताया गया है। घटना के बाद महिला ने कम्पू थाने में शिकायत कर पुलिस से मोबाइल बरामद करने की गुहार लगाई है।बताया गया है कि अस्पताल में लगे कैमरों में एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देने की जानकारी सामने आई है। ऐसे में सीसीटीवी फुटेज की जांच से मामले की पड़ताल में मदद मिल सकती है।फिलहाल महिला ने पुलिस से मामले की जांच कर मोबाइल तलाशने और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

Next Post

बेटा मम्मी-मम्मी चिल्लाता रहा, मां चौथी मंजिल से कूद गई

Wed Oct 28 , 2026
मुरैना: बेटा मम्मी-मम्मी चिल्लाता रहा, मां चौथी मंजिल से कूद गई, जबकि मुरैना में नीचे खड़े परिजन समझाते रहे। अब दिल्ली में महिला का इलाज चल रहा है। उसके शरीर का निचला हिस्सा लकवाग्रस्त हो गया है। समझाने के बावजूद महिला नहीं मानी और अचानक छत से छलांग लगा दी। […]

You May Like