पटवारी के काफिले को धाकड़ समाज ने घेरा,काले झंडे भी दिखाए, गाड़ी का कांच फोड़ा

रतलाम। धाकड़ समाज वाले बयान को लेकर रतलाम में जीतू पटवारी को रविवार को रतलाम पहुंचने से पहले विरोध का सामना करना पड़ा है। धाकड़ समाज के लोगों ने उन्हें काले झंडे दिखाए हैं। साथ ही गाड़ी पर पथराव की हुआ। इसमें गाड़ी का शीशा टूट गया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी रतलाम दौरे पर रविवार को आए थे। इस दौरान उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा है। धाकड़ समाज के लोगों ने उन्हें काले झंडे दिखाए हैं। साथ ही गाड़ी पर पथराव हुआ है। इसमें शीशा फूट गया है। हालांकि जीतू पटवारी को कोई चोट नहीं लगी है। उन्होंने रतलाम में वोट चोरी को लेकर रोड शो किया है। इस दौरान उनके साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया भी रहे हैं।

धाकड़ समाज ने किया विरोध

मंदसौर वाली घटना को लेकर जीतू पटवारी ने धाकड़ समाज पर कोई टिप्पणी की थी। इसी बात को लेकर रतलाम में धाकड़ समाज के लोगों में नाराजगी थी। धाकड़ समाज के दर्जनों लोगों ने सड़क पर खड़े होकर काले झंडे दिखाए हैं। साथ ही जीतू पटवारी के खिलाफ नारेबाजी की है। भीड़ से ही किसी ने पथराव किया है। हालांकि ड्राइवर ने तेजी के साथ वहां से गाड़ी निकाल ली। इसके बावजूद शीशा टूट गया है। आगे चलकर जीतू पटवारी ने अपनी गाड़ी रोकी और धाकड़ समाज के लोगों से मुलाकात की। साथ ही बताया जा रहा है कि उन्होंने धाकड़ समाज से माफी मांगी है। जीतू पटवारी ने समाज के लोगों से कहा कि हमने केवल बीजेपी नेता के लिए कहा था। हमने धाकड़ समाज के लिए बात नहीं कही है। धाकड़ समाज से हमारी रिश्तेदारी है। आपके लिए मैं ऐसा नहीं कह सकता हूं। अगर मेरे बयान से दुख पहुंची है तो मैं माफी मांगता हूं।

दोपहर में निकली रैली

रविवार को चोट चोर, गद्दी छोड़ जनसमर्थन यात्रा रविवार को दोपहर बाजना बस स्टैंड से शुरू हुई। इसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आमजन शामिल हुए। इस दौरान कार में इसमें जीतू पटवारी, कांतिलाल भूरिया सवार थे। इस दौरान अन्य नेताओं और कार्यकर्ता पैदल चल रहे थे। सभी वोट चोर गद्दी छोउ़ लिखी टी शर्ट पहनी रखी थी। वे हाथों में कांग्रेस के झंड़े लेकर चल रहे थे और नारेबाजी कर रहे थे। यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई शहीद चौक तक निकली और यहां सभा हुई।

पटवारी बोले: मेरी हत्या करना चाहते

जनसमर्थन यात्रा शहीद चौक पहुंची। यहां आमसभा को सम्बोधित करते हुए जीतू पटवारी ने कहा कि वे नशे के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। रतलाम आने पर भाजपा मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं से उन पर हमला कराया गया। उनके पुतले भी जलाए गए। मैने और मैरे परिवार ने कभी किसी तरह का नशा नहीं किया हंै। अगर कोई यह साबित कर दे तो वे राजनीति छोड़ देंगे। इस दारान पटवारी ने आरोप लगाया कि बीजेपी के नेाताओं की मिलीभगत से एमडी और नशे का कारोबार चल रहा हैं। श्री पटवारी ने आरोप लगाया कि मैने आवाज उठाई तो मेरी हत्या कराना चाहते हैं।

Next Post

जापान को हराकर भारत एशिया कप के सेमीफाइनल में

Sun Aug 31 , 2025
राजगीर, 31 अगस्त (वार्ता) कप्तान हरमनप्रीत सिंह के दो गोलों की बदौलत भारतीय हॉकी टीम ने रविवार को जापान को हराकर हीरो एशिया कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली। आज यहां राजगीर हॉकी स्टेडियम में खेले गए मैच में भारत ने जापान को 3-2 से हराया। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत […]

You May Like