माधवास की धुन पर झूमा छिंदवाड़ा, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर गौली समाज का भव्य आयोजन

छिंदवाड़ा। मेरे बांके बिहारी लाल तुम इतना न करियो श्रृंगार नजर लग जाएगी जैसे ही श्रीकृष्ण भजन की ये पंक्तियां कलेक्ट्रेट के सामने लगे पंडाल में बैठे श्री कृष्ण प्रेमियों के कानों में पहुंची, पूरा पंडाल झूम उठा। मौका था वृंदावन के विश्व प्रसिद्ध बैंड माधवास की प्रस्तुति का। यह कार्यक्रम जिला गौली समाज ने अपने आराध्य श्रीकृष्ण के पावन जन्मदिवस जन्माष्टमी पर कलेक्ट्रेट के सामने स्थित ग्राउंड पर आयोजित किया। माधवास के गायक नवल किशोर निमाई दास एवं गायिका नंद रानी गोपी दास की मधुर आवाज और मनमोहक प्रस्तुति ने सभी को श्रीकृष्ण के भक्ति रंग में रंग दिया। कार्यक्रम के दौरान पंडाल श्रद्धालुओं से खचाखच भरा हुआ था। बड़ी संख्या में श्रीकृष्ण प्रेमी इस कार्यक्रम को देखने और सुनने पहुंचे। इनमें महिलाओं की संख्या उल्लेखनीय रही। महिलाएं भी कृष्ण भजनों पर थिरकती नजर आईं।

ध्वज पूजन और गौपूजन से हुआ शुभारंभ ००००

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर जिला गौली समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम पुलिस ग्राउंड से शुरू हुआ। अलग-अलग क्षेत्रों से गौली समाज के सदस्य पुलिस ग्राउंड पहुंचे। मानसरोवर काम्पलेक्स के सामने स्थित शहीद मेजर अमित ठेंगे की प्रतिमा के समक्ष गौली समाज के जिलाध्यक्ष श्री विनोद यदुवंशी ने ध्वज पूजन और गौ पूजन किया। इसके बाद गौली समाज ने रैली निकाली। रैली में श्रीकृष्ण राधा जी की झांकियां और आगे रहे ढोल-बाजे आकर्षण का केंद्र रहे। यह रैली फव्वारा चौक, कोतवाली, कांग्रेस भवन के सामने, ईएलसी चौक, मौसम विज्ञान केंद्र के सामने से होते हुए कलेक्ट्रेट के सामने स्थित मैदान पर पहुंची जहां रैली का समापन किया गया।

कांग्रेस सहित संगठनों ने किया स्वागत ००००

जिला गौली समाज की रैली का जगह-जगह स्वागत किया गया। दशहरा मैदान के सामने बगलामुखी माता मंदिर समिति के सदस्यों ने रैली में शामिल श्रीकृष्ण और राधा रानी के स्वरूपों की पूजा की और आर्शीवाद लिया। कांग्रेस भवन के सामने जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने रैली का स्वागत किया। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता गंगाप्रसाद तिवारी, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे, निगम अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनू मागो, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष सुरेश कपाले, पार्षद राहुल मालवीय, आकाश मोखलगाय, पूर्व नगर अध्यक्ष पप्पू यादव, प्रवक्ता नितिन उपाध्याय, पार्षद मंजू बैस, महिला कांग्रेस की नेत्रियां आदि मौजूद रहीं।

Next Post

उप मुख्यमंत्री ने श्रीकृष्ण पर्व का किया शुभारंभ

Fri Sep 4 , 2026
रीवा, उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने नगर निगम के टाउन हॉल में आयोजित श्रीकृष्ण पर्व का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का आयोजन संस्कृति विभाग, जिला प्रशासन और नगर निगम द्वारा किया गया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मोत्सव हमें कर्मपथ पर चलने और भक्ति का संदेश […]

You May Like