पाकिस्तान में चार आतंकवादी ढेर

इस्लामाबाद, 02 जून (वार्ता) पाकिस्तान में पंजाब प्रांत के डेरा गाजी खान जिले में पुलिस ने मुठभेड़ में चार आतंकवादियों को मार गिराने का दावा किया है।

पुलिस प्रवक्ता के बयान के अनुसार पुलिस को पश्चिमोत्तर प्रांत खैबर पख्तूनख्वा की सीमा से लगे जिले के कोट मुबारक इलाके में आतंकवादियों की गतिविधियों के बारे में खुफिया जानकारी मिली थी। पुलिस दल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इलाके को घेर लिया और तलाश अभियान शुरू कर दिया। इसी दौरान आतंकवादियों ने पुलिस दलों पर हमला किया जिसके बाद भीषण गोलीबारी हुई ।

प्रवक्ता ने पुष्टि की कि गोलीबारी में चार आतंकवादी मारे गए जबकि उनके साथी झाड़ियों और रेत के टीलों की आड़ में भाग निकले।

Next Post

तुर्की में रूस-यूक्रेन वार्ता को कवर करने के लिए 200 से अधिक पत्रकार आयेंगे

Mon Jun 2 , 2025
मॉस्को 02 जून (वार्ता) रूस-यूक्रेन के बीच वार्ता के लिए कड़ी सुरक्षा जांच के बाद दुनिया भर के 200 से अधिक पत्रकारों को तुर्की के इस्तांबुल स्थित सिरागन पैलेस में प्रवेश की अनुमति दी गयी है। संवाद समिति स्पूतनिक ने सोमवार को यह जानकारी दी। तुर्की के एक राजनयिक सूत्र […]

You May Like