अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर वन्यजीव संरक्षण प्रदर्शनी का उद्घाटन, संरक्षण कार्यों के लिए वाहनों का लोकार्पण

भोपाल: अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में वन्यजीव संरक्षण गतिविधियों पर केंद्रित प्रदर्शनी का उद्घाटन कर उसका अवलोकन किया। प्रदर्शनी में वन्यजीव संरक्षण, जैव विविधता और वन विभाग द्वारा किए जा रहे संरक्षण कार्यों की जानकारी प्रस्तुत की गई।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वन्यजीव संरक्षण एवं निगरानी कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए उपलब्ध कराए गए विशेष वाहनों का भी लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि वन्यजीवों और प्राकृतिक संपदा का संरक्षण राज्य सरकार की प्राथमिकता है तथा इस दिशा में आधुनिक संसाधनों और तकनीक का लगातार विस्तार किया जा रहा है।

Next Post

इंदौर ने अब नशे के खिलाफ बनाया नया रिकॉर्ड, 1.75 लाख लोगों ने ली ई शपथ

Wed Jul 29 , 2026
इंदौर: नशे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान में इंदौर ने नया कीर्तिमान बनाया है. नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत 1 लाख 75 हजार 451 लोगों ने एक साथ नशे से दूर रहने और समाज को जागरूक करने की ई शपथ लेकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है. इस रिकॉर्ड […]

You May Like