अग्रवाल महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में मंदिर निर्माण का संकल्प

नर्मदापुरम।मथुरा के खंडेलवाल सेवा सदन में अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न हुई। महाराजा अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश अग्रवाल की अध्यक्षता में देशभर के 33 राज्यों से आए पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने और मथुरा वृंदावन में भव्य अग्रसेन मंदिर एवं धर्मशाला निर्माण का संकल्प लिया। बैठक में सदस्यता अभियान में सक्रिय सदस्यों को सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम, रासलीला और भक्ति संगीत में सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सफल आयोजन के लिए सभी ने अध्यक्ष को बधाई दी।

 

Next Post

भूमकापुरा जलाशय पट्टा विवाद में मछुआरों ने की शिकायत

Sat Jul 12 , 2025
इटारसी। सुखतवा ग्राम के केवट मत्स्योधोग सहकारी समिति के मछुआरों ने जनपद पंचायत केसला के सीईओ, कलेक्टर और कमिश्नर को शिकायत देकर आरोप लगाया कि उनकी पूर्व लीज समाप्त होने के बाद भूमकापुरा सिंचाई जलाशय का पट्टा नियमों के खिलाफ फोन पर परिचितों को देने की कोशिश की जा रही […]

You May Like