जबलपुर: कुंडम पेट्रोल पंप के पास सोमवार एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने पैदल खेत जा रही महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। कुुंडम थाना प्रभारी अनूप नामदेव ने बताया कि कुंडम निवासी बिन्नी बाई पति स्व. द्वारका प्रसाद यादव (55) अपना खेत देखने पैदल जा रही थी वे जैसे ही कुंडम पेट्रोलपंप के पास पहुंची तभी बाइक क्रमांक एमपी 20 जेड जे 6908 के चालक ने वाहन लारवाही पूर्वक चलाते हुए टक्कर मार दी।
हादसे में गंभीर चोटें आने से बिन्नी बाई की मौत हो गई। वहीं बाइक चालक घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाते हुये रिपोर्ट पर बाइक चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है।
