मोर के पके हुए मांस के साथ पकड़ाया आरोपी, भेजा जेल

मुलताई। थाना क्षेत्र बोरदही के ग्राम बाबरबोह में बोरदेही पुलिस द्वारा मोर के पके हुए मांस के साथ आरोपी को पकड़कर मामला वन विभाग को सौपा गया। वन विभाग द्वारा मामले में कार्रवाई कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया था।जहां से आरोपी को जेल भेज दिया है। रेंजर नितिन पवार ने बताया बोरदेही पुलिस ने सूचना दी कि उनके द्वारा ग्राम बाबरबोह निवासी जगदीश पिता मारुति गोहिते (41) को मोर के पके हुए मांस के साथ पकड़ा है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर मोर के मांस जप्त कर वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया है। आरोपी ने वन अधिकारियों को बताया कि खेत मे फसलो की कटाई करने आए मजदूरों ने उसे मोर का मांस पकाने के लिए दिया था। रेंजर नितिन पवार का कहना है कि प्रकरण में अन्य आरोपियों की संलिप्तता पाए जाने पर अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

ग्वालियर सेंट्रल जेल में रिहाई के दिन बंदी की मौत, परिजन ने जेल प्रशासन पर लगाया हत्या का आरोप

Thu Mar 27 , 2025
ग्वालियर। सेंट्रेल जेल में दुष्कर्म के मामले में सजा काट रहे बंदी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। जेल प्रबंधन का कहना है कि बुधवार रात को तबीयत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया थ। जहां पर उसने दम तोड़ दिया। पुलिस व जेल […]

You May Like