इंदौर:नगर निगम ने एम.आर.-9 से एल.आई.जी. लिंक रोड चौड़ीकरण कार्य के तहत कई मकान हटाए हैं। आयुक्त दिलीप कुमार यादव के निर्देश पर रिमूवल विभाग की टीम ने मालवीय नगर गली नंबर-2 क्षेत्र में सड़क निर्माण में बाधा बन रहे 140 से अधिक मकानों को जेसीबी और पोकलेन मशीनों की मदद से हटाया। निगम की इस कार्रवाई के दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा ताकि किसी तरह की बाधा न उत्पन्न हो।
निगम अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई मास्टर प्लान के अनुरूप की जा रही है, जिससे क्षेत्र में यातायात सुगम हो सके और रोड डेवलपमेंट कार्य समय पर पूरा किया जा सके। बताया गया कि प्रभावित परिवारों को पूर्व सूचना देकर वैकल्पिक व्यवस्था करने का अवसर भी दिया गया था।
