10वीं का 65.95 एवं 12वीं का 71.39 प्रतिशत रहा परिणाम

ग्वालियर। एमपी बोर्ड ने आज 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित किए। ग्वालियर जिले में 10वीं का रिजल्ट 65.95 प्रतिशत और 12वीं का 71.39 प्रतिशत रहा।

जिले के छात्र अनमोल गोयल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में चौथा स्थान हासिल किया। अनमोल ने 500 में से 496 अंक प्राप्त कर ग्वालियर में टॉप किया।

अनमोल ने बताया कि वे रोजाना 8 से 9 घंटे पढ़ाई करते थे। मोबाइल का उपयोग केवल पढ़ाई से जुड़े सवालों के समाधान के लिए किया और सोशल मीडिया से पूरी तरह दूरी बनाए रखी। उन्होंने कहा कि एकाग्रता के साथ पढ़ाई की जाए तो कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने माता-पिता और शिक्षकों को दिया। अनमोल का सपना भविष्य में आईपीएस अधिकारी बनने का है। मनोरंजन के लिए वे सोशल मीडिया की जगह टीवी देखते थे जबकि पढ़ाई के लिए यूट्यूब का सहारा लेते थे।

12वीं की परीक्षा में पीसीएम संकाय में प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल करने वाली ग्वालियर की गौरी शर्मा ने 491 अंक प्राप्त किए हैं। गौरी ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। गौरी ने बताया कि जब भी उन्हें लगा कि वे आगे नहीं बढ़ पाएंगी, तब उनके माता-पिता और शिक्षकों ने मार्गदर्शन कर हौसला बढ़ाया। इस कामयाबी की खुशी शब्दों में बयां नहीं की जा सकती। गौरी का सपना सिविल सर्विस परीक्षा पास कर आईएएस अधिकारी बनना है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ उनका ही नहीं, बल्कि उनके माता-पिता का भी सपना है, जिसे वे हर हाल में पूरा करना चाहती हैं।

*इन्होंने किया ग्वालियर का नाम रोशन*

ग्वालियर के अनमोल गोयल पुत्र प्रवीण गोयल ने 10वीं में 496 अंक पाकर प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया है। वह ग्वालियर के द्वारिकापुरी संत चिन्मय पब्लिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का छात्र है। ग्वालियर के गजराराजा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की अनुष्का राठौर, संत कवरराम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के अंशुल साहू और शासकीय सांदीपनि विद्यालय बेरजा के पंकज बघेल ने 493 अंक लाकर संयुक्त रूप से प्रदेश में 7वां स्थान हासिल किया। ग्वालियर जिले में 12वीं में 26,744 और 10वीं में 25942 विद्यार्थी शामिल हुए थे। उन्होंने क्रमश: 84 और 91 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा दी थी।

*हाईस्कूल में 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल करने वाले विद्यार्थी*

हर्ष गुप्ता- 90 फीसदी, पिता प्राइवेट नौकरी में। रिमझिम परिहार- 92.60 फीसदी,पिता किसान। चिंकी किरार-92.8 प्रतिशत, पिता व्यवसाय करते हैं। निखिल रावत- 91.8 प्रतिशत, पिता कृषक।

इस साल दसवीं में ग्वालियर में 65.95 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। जबकि साल 2025 में 67.99 प्रतिशत छात्र पास हुए थे। इस साल 02.04 प्रतिशत की कमी आई है।

*12वीं में 9.46 प्रतिशत ज्यादा बच्चे पास हुए*

ग्वालियर में 12वीं का परीक्षा परिणाम ने इस बार पहले से अच्छा रहा है। पिछले साल 2025 की तुलना में इस साल 2026 में 9.46 प्रतिशत ज्यादा बच्चे पास हुए है। इस साल 12 में ग्वालियर में 71.39 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। जबकि साल 2025 में 61.93 प्रतिशत छात्र पास हुए थे। इस साल 9.46 प्रतिशत ज्यादा बच्चे पास हुए हैं।

*हाईस्कूल में ये छात्र भी रहे प्रावीण्य सूची में*

हाईस्कूल में संत कंवरराम उमावि डबरा के छात्र अंशुल साहू व शासकीय सांदीपनि उमावि बेरजा के छात्र पंकज बघेल ने 493 – 493 अंक हासिल कर सातवां स्थान प्राप्त किया है। सांदीपनि पद्मा कन्या उमावि की छात्रा कु. तमन्ना गुप्ता, जैक एण्ड जिल कन्या हाईस्कूल कम्पू लश्कर की कु. पलक चौरसिया, समर्थ बाल मंदिर उमावि आनंदनगर की छात्रा कु. रंजना धाकड़ व एस किण्डर गार्डन हाईस्कूल के छात्र रोहित कुशवाह द्वारा 492 – 492 अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में आठवां स्थान पाया है। इसी तरह शासकीय पद्मा कन्या उमावि लश्कर की छात्रा कु. राखी राठौर, एस किण्डर गार्डन स्कूल तानसेन नगर की छात्रा कु. आयुषी भदौरिया व सम्राट पब्लिक उमावि शिव कॉलोनी मुरार की छात्रा कु. गुनगुन टैगोर ने 491 – 491 अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में नौवां स्थान हासिल किया है। शासकीय हाईस्कूल बड़ोरी की छात्रा कु. पलक ने 500 में से 490 अंक हासिल कर प्रावीण्य सूची में दसवां स्थान पाया है।

*हायर सेकेण्ड्री में ये परीक्षार्थी प्रावीण्य सूची में*

हायर सेकेण्ड्री परीक्षा के विज्ञान – गणित समूह में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फोर्ट ग्वालियर की छात्रा कु. गौरी शर्मा ने 491 अंक प्राप्त कर प्रदेश की प्रावीण्य सूची में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इसी तरह वाणिज्य समूह में शासकीय कन्या उमावि शिंदे की छावनी की छात्रा कु. मनु शुक्ला ने 489 अंक हासिल कर प्रदेश की प्रावीण्य सूची में दूसरा स्थान पाया है। हायर सेकेण्ड्री परीक्षा में विज्ञान गणित समूह में शासकीय बालक उमावि भितरवार के छात्र हर्ष गोयल ने 489 अंक प्राप्त कर चौथा, शासकीय उमावि फोर्ट ग्वालियर के छात्र हर्ष यादव ने 486 अंक प्राप्त कर सातवां एवं लार्ड कृष्णा उमावि ग्वालियर की छात्रा कु. सारिका जाटव ने 485 अंक हासिल कर प्रावीण्य सूची में आठवां स्थान पाया है। हायर सेकेण्ड्री परीक्षा के वाणिज्य समूह में शासकीय उत्कृष्ट उमावि मुरार-1 की छात्रा कु. अनुष्का शर्मा ने 487 अंक हासिल कर चौथा, गायत्री उमावि निम्बालकर की गोठ लश्कर के छात्र देवराज पाल ने 485 अंक प्राप्त कर छठवां एवं सिद्धार्थ मॉर्डन अंग्रेजी माध्यम उमावि लश्कर की छात्रा कु. कनक अग्रवाल, शासकीय गजराराजा कन्या उमावि की छात्रा कु. सुरभि आवले व सिद्धार्थ मॉर्डन अंग्रेजी माध्यम उमावि लश्कर के छात्र तनिष्क गोस्वामी ने 481-481 अंक हासिल कर प्रावीण्य सूची में दसवां स्थान बनाया है।

Next Post

रुपया एक पैसा मजबूत

Wed Apr 15 , 2026
मुंबई, 15 अप्रैल (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया आज 1.25 पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 93.3375 रुपये का बोला गया। पिछले कारोबारी दिवस पर भारतीय मुद्रा 52 पैसे गिरकर 93.35 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी। रुपये में आज उतार-चढ़ाव देखा गया। यह […]

You May Like

मनोरंजन