बैंक द्वारा लागू किया जा रहा यह बदलाव ब्रांच चैनलों पर अलग-अलग लगेगा, कुछ स्लैब में नए शुल्क लागू होंगे, जबिक अन्य में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं होगा।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के ग्राहकों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल बैंक ने तत्काल भुगतान सेवा (IMPS) लेनदेन से जुड़े शुल्कों में बदलाव करने की घोषणा की है। यह बदलाव 15 अगस्त, 2025 से लागू होगा। हालांकि, इस बदलाव का ऑनलाइन और ब्रांच के जरिए किए जाने वाले लेनदेन पर अलग-अलग असर पड़ेगा।
बैंक द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, छोटे ट्रांजैक्शन पर अभी भी को चार्ज लागू नहीं होगा यह पूरी तरह से मुफ्त रहेगा। लेकिन कुछ हाई वैल्यू के ऑनलाइन ट्रांजैक्शन पर अब मामूली शुल्क देना होगा। बता दें कि ब्रांच के जरिए IMPS का सेवा लेने पर शुल्क में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
ऑनलाइन आईएमपीएस के लिए 25,000 रुपये से अधिक और 1,00,000 रुपये तक की राशि पर 2 रुपये + जीएसटी, 1,00,000 रुपये से अधिक और 2,00,000 रुपये तक की राशि पर 6 रुपये +जीएसटी और दो लाख रुपये से अधिक और पांच लाख रुपये तक की रासि पर 10 रुपये प्लस जीएसटी का शुल्क लेगा। इससे पहले यह पूरी तरह से मुफ्त था।
