रेखा गुप्ता पर हमले की यादव ने की निंदा

भोपाल, 20 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान हुए हमले की निंदा करते हुए कहा कि हमलावरों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए।

डॉ यादव ने अपने बयान में कहा कि मुख्यमंत्री और अन्य जनप्रतिनिधि जनता के कार्यों के लिए उनके बीच जाते हैं। हमलावरों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए।

दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता पर आज जनसुनवाई के दौरान एक शख्स ने हमला कर दिया। घटना के समय मुख्यमंत्री आम लोगों की शिकायतें सुन रहीं थीं। एक शख्स भी अपनी शिकायत लेकर वहां पहुंचा और उसने मुख्यमंत्री पर हमला कर दिया। पुलिस हमलावर शख्स को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

 

Next Post

छत्तीसगढ़ में तीन विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली

Wed Aug 20 , 2025
रायपुर 20 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ सरकार में बुधवार को हुए मंत्रिमंडल विस्तार में तीन विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव, आरंग विधायक गुरु खुशवंत और अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल ने आज राजभवन में मंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ […]

You May Like