रायपुर: मलकीत सिंह गैदू से ईडी ने की सात घंटे तक पूछताछ

रायपुर 27 फरवरी (वार्ता) छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू से ईडी दफ्तर में 7 घंटे से पूछताछ की गयी।

इस लंबी पूछताछ के बाद ईडी दफ्तर से बाहर निकलते हुए श्री गैदू ने कहा “ जो भी दस्तावेज मांगे गए थे मैंने सबमिट किए हैं। उसके बाद भी शराब घोटाले और पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा से जुड़े सवाल भी पूछे गए।”

उन्होंने बताया कि 03 मार्च को फिर से ईडी ने दस्तावेजों के साथ बुलाया है।वहीं इसके खिलाफ कांग्रेस नेता ईडी के दफ्तर के बाहर जुट गए। उन्होंने बीजेपी कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर की जांच की मांग को लेकर नारेबाजी की।

 

Next Post

निवेश संबंधी दावे विश्वसनीयता खो चुके हैं - पटवारी

Thu Feb 27 , 2025
भोपाल, 27 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य की राजधानी भोपाल में हाल ही में संपन्न ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट (जीआईएस) में लाखों करोड़ रुपयों के निवेश संबंधी दावों के परिप्रेक्ष्य में कहा कि निवेश संबंधी दावे विश्वसनीयता खो चुके हैं। श्री पटवारी ने वीडियो संदेश सोशल मीडिया […]

You May Like