महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप के फाइनल में हरियाणा और झारखंड़ की होगी भिड़ंत

पंचकूला, (वार्ता) 15वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2025 के सोमवार को खेले गये सेमीफाइनल मुकाबलों में हरियाणा और झारखंड ने अपनी-अपनी प्रतिद्वंद्वी टीमों को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है।

डिवीजन ‘ए’ के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में हरियाणा ने मिजोरम को 4-0 से हराया। हरियाणा की ओर से सोनम ने (41वें), मोनिका ने (42वें), मनीषा ने (47वें) और कप्तान रानी ने (57’) मिनट में मिजोरम खिलाफ एक-एक गोलकर अपनी टीम को फाइनल में पहुंचा दिया।

डिवीजन ‘ए’ के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबला निधारित समय में महाराष्ट्र और झारखंड दोनों ने अंतिम सीटी बजने पर गोल रहित समाप्त हुआ। इसके बाद मैच शूट-आउट पर चला गया और झारखंड ने करीबी शूट आउट मुकाबले में महाराष्ट्र को 3-2 से हराया। काजल सदाशिव अटपडकर और प्रीति ने हॉकी महाराष्ट्र के लिए गोल किए, जबकि रजनी केरकेट्टा, कप्तान अलबेला रानी टोप्पो और शम्मी बारा ने हॉकी झारखंड के लिए गोल करके हॉकी हरियाणा के खिलाफ फाइनल में जगह पक्की की।

फाइनल मुकाबला बुधवार को हरियाणा और झारखंड के बीच खेला जायेगा। वहीं तीसरा और चौथा स्थान के लिए मिजोरम बनाम महाराष्ट्र के बीच होगा।

Next Post

मुम्बई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को नौ रनों से हराया

Tue Mar 11 , 2025
मुम्बई (वार्ता) कप्तान हरमनप्रीत कौर (54) और नेट सायवर ब्रंट (38) की पारियों के बाद एमेलिया केर (तीन विकेट), हैली मैथ्यूज और शबनिम इस्माइल (दो-दो विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम पर मुंम्बई इंडियंस ने डब्ल्यूपीएल के 19वें मुकाबले में सोमवार को गुजरात जायंट्स को नौ रनों से हरा दिया। […]

You May Like