साप्ताहिक बाजार मे सेफ क्लिक अभियान की ग्रामीणों को दी जानकारी 

सारनी। सेफ क्लिक अभियान के पांचवे दिन साप्ताहिक बाजार सारनी मे ग्रामीणों को साइबर धोखाधड़ी से बचने की जानकारी दी. रविवार को साप्ताहिक बाजार मे शिविर लगाकर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर एएसआई अनिल मौर्य ने ग्रामीणों को डिजिटल सुरक्षा, ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी लिंक, साइबर अपराधों से बचाव के महत्वपूर्ण उपाय विस्तार जानकारी दी. थाना प्रभारी जयपाल इनवाती ने कहा कि सेफ क्लिक अभियान 24 जून से 8 जुलाई तक चलेगा

इस अभियान की जानकारी जन जन पंहुचा कर लोगो को जागरूक करना है. उन्होंने कहा कि स्कूली छात्र एवं छात्रों. ग्रामीणों एवं धार्मिक स्थलों पर जाकर सेफ क्लिक अभियान की जानकारी दी जायेगी. उन्होंने कहा कि डिजिटल के दौर में जागरूकता ही सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है। छोटी सी लापरवाही आर्थिक नुकसान और मानसिक परेशानी का कारण बन सकती है, इसलिए किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या मैसेज पर तुरंत सतर्क रहना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि छात्राओं को साइबर क्राइम से बचने के लिए एवं शिकायत प्रक्रिया की समझाईश दी गई।कार्यक्रम के दौरान आरक्षक मोहित भाटी, महिला आरक्षक लक्ष्मी, महिला आरक्षक वर्षा सहित ग्रामीण उपस्थित थे. कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को को साइबर सुरक्षा संबंधी पम्पलेट वितरित कर सुरक्षित इंटरनेट उपयोग का संदेश दिया गया।

Next Post

एनसीएल एक्सप्रेसवे हादसे के बाद फूटा लोगों का गुस्सा

Sun Jun 28 , 2026
सिंगरौली। एनसीएल एक्सप्रेसवे पर शनिवार की देर शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बब्बे लाल की मौत के बाद रविवार को परिजनों और स्थानीय लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। गुस्साए लोगों ने काटामोड़ पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया। करीब तीन घंटे तक चले प्रदर्शन के कारण एक्सप्रेसवे के […]

You May Like