पांढुरना: ग्राम राजोराकला में एक 32 वर्षीय महिला का उसी के घर में संदिग्ध अवस्था में फांसी के फंदे पर झूलता हुआ शव दिखाई देने की सूचना पर आनन फानन मे घटना स्थल पहुंचे पुलिस अधिकारियों द्वारा पंचनामा कार्यवाही कर जाँच में जुट गए।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार नगरीय सीमा से लगे ग्राम राजोराकला निवासी श्रीमती कविता पति प्रवीण उइके 32 का शव उसी के घर में 15 फरवरी की सुबह फांसी के फंदे पर झूलता दिखाई देने की सूचना पर नगर मुख्यालय से पुलिस अधिकारियों द्वारा घटना स्थल ग्राम राजोराकला पहुचकर पंचनामा कार्यवाही बाद मृतिका का शव फांसी के फंदे से नीचे उतारकर उसे पांढुरना लाया जहा शासकीय चिकित्सको से पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौप मार्ग कायम कर पुलिस जांच में जुट गई हैं।
