कांग्रेस नेता हिमांशु कुमार का निधन, नेताओं ने जताया शोक

पटना,12 अप्रैल (वार्ता) कांग्रेस नेता एवं उत्तर बिहार किसान कांग्रेस के अध्यक्ष हिमांशु कुमार का आज असामयिक निधन हो गया।

हिमांशु कुमार के निधन पर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गहरी संवेदना जताई है और उनके पुत्र को ढांढ़स बढ़ाया है। श्री गांधी ने अपने शोक संदेश में कहा है कि हिमांशु कुमार जिम्मेदार और मेहनती इंसान थे, जो हमेशा संगठन और समाज के भलाई के लिए काम करते रहें। विशेष रूप से किसानों और मजदूरों की बेहतरी के लिए उन्होंने जो योगदान दिया है उसे हमेश सम्मान के साथ याद किया जाएगा।

बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार ने हिमांशु कुमार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि आजीवन किसानों के उत्थान के लिए उन्होंने काम किया और लगातार विभिन्न मंचों पर और पार्टी फोरम में उनके हक की आवाज उठाते रहें। उनके निधन से हमने एक क्रांतिकारी नेता खो दिया है। पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में वह बढ़ चढकर सदैव हिस्सा लिया करते थे। उनके निधन से कांग्रेस पार्टी की अपूरणीय क्षति हुई है।

बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावारू, डा. शकील अहमद खान, डा. मदन मोहन झा, डॉ शकील अहमद , मोतीलाल शर्मा, कृपानाथ पाठक, प्रेमचन्द्र मिश्रा, राजेश राठौड़, अजय चौधरी, डा. हरखू झा, भावना झा, डॉ. स्नेहाशीष वर्धन पाण्डेय ने भी हिमांशु कुमार के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

Next Post

मोहन बागान एसजी ने बेंगलुरु एफसी को 2-1 से हराकर जीता आईएसएल कप

Sun Apr 13 , 2025
कोलकाता,(वार्ता) मोहन बागान सुपर जायंट (एमबीएसजी) ने शनिवार रात बेंगलुरु एफसी को 2-1 हराकर इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2024-25 कप जीता। आज यहां विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन में खेले गये मुकाबले में एमबीएसजी ने एक गोल से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए दूसरी बार यह खिताब अपने नाम किया। […]

You May Like