जबलपुर: कटंगी थाना अंतर्गत मेन रोड ग्राम ककरेहटा में अज्ञात वाहन ने युवक को कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि विकास बर्मन 26 वर्ष निवासी ग्राम जटासी ने सूचना दी कि सोमवार दोपहर 3-30 बजे चाचा चूणामणी बर्मन 45 वर्ष को घर के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
चाचा को गंभीर चोटें आ गई और उनकी मौत हो गई।
