अधेड़ ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने इंदौर किया रैफर

उज्जैन। शिवाजी पार्क में रविवार सुबह अधेड़ ने खुद पर पेट्रोल छिडक़ कर आग लगा ली। उसे आग में घिरा देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सौ प्रतिशत झुलसी हालत में उसे उपचार के लिए चरक अस्पताल लाया गया। जहां से इंदौर रैफर किया गया है।

माधव नगर थाना पुलिस ने बताया कि सुबह कुछ लोगों ने एक युवक द्वारा खुद पर पेट्रोल छिडक़ कर आग लगाने की सूचना दी थी। एंबुलेंस और पुलिस शिवाजी पार्क पहुंची। युवक को बचाकर अस्पताल लाया गया लेकिन वह सौ प्रतिशत झुलस चुका था। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम राजेंद्र पिता रामचंद्र शर्मा निवासी सनराइज सिटी नागझरी होना बताया। फिलहाल उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है बयान दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। वही झुलसे राजेंद्र का कहना था कि उसकी पत्नी ज्योति और बच्ची को शिप्रा बिहार में रहने वाला संतोष कुमार लेकर चला गया है। जिसके चलते वह परेशान है उसका कहना था कि फर्नीचर बनाने का काम करता हूं पत्नी और बच्ची के जाने से परेशान होकर खुद को आज लगाई है। मामले में नागझिरी थाना पुलिस से संपर्क करने पर पता चला कि किसी महिला और बच्ची के लापता होने की कोई गुमशुदगी सनराइज सिटी के व्यक्ति ने दर्ज नहीं कराई है। नहीं माधव नगर थाना पुलिस का कहना है कि झुलसे व्यक्ति के परिजनों और आसपास के रहने वालों से भी जानकारी जुटा जाएगी।

Next Post

चार महीने बाद सकारात्मक रहा एफपीआई का शुद्ध निवेश

Sun Nov 2 , 2025
मुंबई, 02 नवंबर (वार्ता) विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक मई के बाद पहली बार भारतीय पूंजी बाजार में लिवाल रहे और अक्टूबर में 35,246 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, एफपीआई ने अक्टूबर में भारतीय पूंजी बाजार में 35,246 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया है। इसका अर्थ […]

You May Like

Play sound