छतरपुर में मेडिकल स्टोर्स का फैसला: 5 साल से कम उम्र के बच्चों को नहीं मिलेगी सिरप

छतरपुर:मध्यप्रदेश में कफ सिरप को लेकर मचे विवाद और बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए छतरपुर जिले के मेडिकल फुटकर दवा विक्रेताओं ने एक सख्त कदम उठाया है। जिला केमिस्ट एसोसिएशन के आव्हान पर शहर और जिले के कई मेडिकल स्टोर्स ने अपनी दुकानों पर स्टिकर/पोस्टर लगा दिए हैं, जिन पर लिखा है —
“5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को सर्दी-जुकाम की दवाई नहीं दी जाएगी।”

जिला केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक पटेरिया और कोषाध्यक्ष सनत गुरुदेव ने बताया कि हाल ही में कफ सिरप से जुड़े गंभीर मामले सामने आने के बाद यह निर्णय बच्चों की सुरक्षा और मेडिकल एथिक्स को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। अब किसी भी मेडिकल स्टोर पर बिना डॉक्टर की लिखित पर्ची के छोटे बच्चों को सर्दी-खांसी की दवा नहीं दी जाएगी।
इस निर्णय का उद्देश्य है 
ओवर द काउंटर (OTC) दवा देने पर रोक
बच्चों की जान के खतरे को रोकना
अभिभावकों को डॉक्टर से परामर्श लेने के लिए प्रेरित करना
केमिस्ट एसोसिएशन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे छोटे बच्चों को स्वयं दवा न दें, बल्कि योग्य चिकित्सक से परामर्श के बाद ही इलाज कराएं।

Next Post

झांसी रोड के बाजारों एवं गली मौहल्लों में निकला फ्लैग मार्च

Sun Oct 12 , 2025
ग्वालियर: अंबेडकर प्रतिमा को लेकर शहर में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर यादव के निर्देश पर झांसी रोड थाना प्रभारी शक्ति सिंह यादव के नेतृत्व में रात्रि क्षेत्र में झांसी रोड के बाजारों एवं गली मौहल्लों में फ्लैग मार्च निकाला गया। Facebook Share on X LinkedIn […]

You May Like