
सागर। सागर जिले के बंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरा के पास बस ने बाईक को टक्कर मार दी। जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी अनुसार सोमवार की रात्रि ग्राम जमुनिया निवासी गब्बर लोधी और प्रभु मोटर साइकिल से बरा जा रहे थे। बरा के पास करीब साड़े दस बजे बस ने मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाईक सवार गिर कर घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए बंडा अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ से इलाज के बाद दोनों को सागर रैपर किया गया। मंगलवार सुबह सागर में इलाज के दौरान प्रभु लोधी की मौत हो गई। पुलिस ने बस चालक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया है।
