
भिंड। मेहगांव में गुरुपूर्णिमा के दिन हुए बहुचर्चित थप्पड़ कांड में आखिरकार 15 दिन बाद खंड शिक्षा अधिकारी को न्याय की पहली सीढ़ी मिली है। इस प्रकरण में आज भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
FIR में शासकीय कार्य में बाधा डालने, जान से मारने की धमकी देने और मारपीट करने जैसी गंभीर धाराएं शामिल की गई हैं। बताया गया है कि गुरुपूर्णिमा के दिन भाजपा नेता ने खंड शिक्षा अधिकारी के साथ अभद्रता करते हुए थप्पड़ मार दिया था, जिसके विरोध में कांग्रेस प्रदर्शन करने की तैयारी कर रही थी।
स्थानीय प्रशासन की ओर से कार्रवाई में देरी को लेकर लगातार सवाल उठते रहे, लेकिन अब जाकर पीड़ित अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। मामला अब तूल पकड़ता नजर आ रहा है और राजनीतिक गर्मी भी बढ़ रही है।
