दशहरा को ध्यान में रखकर अधिकारियों ने किया शहर भ्रमण

ग्वालियर:दशहरा पर्व पर यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने के लिये कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी पुलिस अधिकारियों के साथ ग्वालियर शहर की सड़कों का भ्रमण कर रहे हैं। इस दौरान शहर में सागरताल के समीप बनाए गए अस्थायी जलकुण्ड में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा अपनी मौजूदगी में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन भी कराया गया। इसी तरह डबरा व भितरवार सहित जिले के अन्य कस्बों में व्यवस्थायें सुनिश्चित की गई हैं।

अपर जिला दण्डाधिकारी सीबी प्रसाद, संयुक्त कलेक्टर विनोद सिंह व अनिल बनवारिया तथा जिले के सभी एसडीएम अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण कर रहे हैं। शहर के विभिन्न बाजारों व मार्गों पर ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर बनवाई गई है। अधिकारियों द्वारा सड़क आवागमन में बाधा बन रहे 15 वाहनों का चालान भी कराया गया। इन वाहनों पर लगभग 7500 रूपए का जुर्माना लगाया गया है।

Next Post

मोदी ने लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि

Thu Oct 2 , 2025
नयी दिल्ली 02 अक्टूबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के मौके पर उन्हें नमन किया और कहा कि उन्होंने ईमानदारी, विनम्रता और दृढ़ संकल्प से चुनौतीपूर्ण समय में भी भारत को सशक्त बनाया। श्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, […]

You May Like

मनोरंजन