बुलेरो से ढुल रही शराब पकड़ाई

जबलपुर:पाटन पुलिस ने बुलेरो से ढुल रही शराब समेत अवैध शराब के कारोबार में लिप्त आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि ग्राम मनगुडिया रोड़ में दबिश देकर बुलेरो वाहन क्रमांक एमपी 20 सीके 0227 को घेराबंदी कर रोककर चालक संदीप झारिया 50 वर्ष निवासी ग्राम बेनीखेड़ा पाटन को पकड़ा गया।

तलाशी लेने पर वाहन के पीछे तरफ 5 कार्टून में 260 पाव देशी शराब (46.80 लीटर) के रखे मिले, आरोपी संदीप झारिया के कब्जे से 260 पाव देशी शराब एवं शराब परिवहन में प्रयुक्त महिन्द्रा बुलेरो कार जप्त करते हुये आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।

Next Post

वारदात के पहले बदमाश को पुलिस ने दबोचा

Tue Feb 10 , 2026
जबलपुर: माढ़ोताल पुलिस ने औरिया मटर मंडी के सामने वारदात करने घूम रहे बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। जिसके कब्जे से पिस्टल, कारतूस जप्त किया गया।टीआई वीरेन्द्र सिंह पवार ने बताया कि औरिया मटर मंडी के सामने हनुमान मंदिर के बाजू से हाईवे सर्विस रोड में घेराबंदी कर नीरज जैन […]

You May Like