बिना नंबर से शराब तस्करी, 7 पेटी बीयर, 3 पेटी देशी शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

पिपलियामण्डी। थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी बिना नंबर की काले रंग की हुंडई वर्ना कार में शराब भरकर परिवहन कर रहा था। उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि कित्तुखेड़ी की तरफ से एक व्यक्ति कार में अवैध शराब लेकर झाड़ा की ओर आ रहा है। सूचना पर टीम ने तुरंत नाकाबंदी की और कित्तुखेड़ी फंटा पर कार को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही चालक कार भगाने लगा, लेकिन उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम कमल सिंह पिता भंवर सिंह सौंधिया राजपूत उम्र 49 साल निवासी ग्राम ढाबला बताया। तलाशी लेने पर कार की डिक्की से 7 पेटी बीयर (कुल 168 कैन, 84 लीटर) और 3 पेटी देशी मसाला शराब (150 क्वार्टर, 27 लीटर) मिली। बरामद शराब की कुल मात्रा 111 लीटर और कीमत लगभग 40,200 रुपए बताई गई। आरोपी कमल सिंह शराब के परिवहन संबंधी कोई लाइसेंस या परमिट प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने पंचान की मौजूदगी में शराब और कार को जप्त कर लिया। कमल सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया।

Next Post

2000 रुपये के 98.33 प्रतिशत बैंक नोट आरबीआई के पास जमा हुये

Mon Sep 1 , 2025
मुंबई, 01 सितंबर (वार्ता) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सोमवार को बताया कि 2000 रुपये के 98.33 प्रतिशत बैंक नोट उसके पास वापस आ चुके हैं और अब सिर्फ 5,956 करोड़ रुपये मूल्य के दो करोड़ 97 लाख 80 हजार नोट सर्कुलेशन में हैं। केंद्रीय बैंक ने 19 मई 2023 […]

You May Like