इजरायली बंधक के अवशेष लौटाने में नाटक पर हमास की निंदा

गाजा सिटी, 29 अक्टूबर (वार्ता) रेड क्रॉस ने एक इजरायली बंधक का शव मिलने और सौंपने का नाटक रचने पर हमास की कड़ी निंदा की है और कहा है कि यह ‘अस्वीकार्य’ है।

इजरायली सेना के एक ड्रोन ने शव वापसी की इस फर्जी घटना को कैमरे में कैद कर लिया। वीडियो में हमास के सदस्यों को एक इमारत में घुसते और मृतक के आंशिक अवशेषों को बाहर निकालते, फिर उन्हें एक गड्ढे में डालकर उसपर मिट्टी डालते हुए देखा गया। बाद में रेड क्रॉस कार्यकर्ताओं के सामने उन अवशेषों को ‘खोजते’ का नाटक करते हुए देखा गया।

रेड क्रॉस के कार्यकर्ताओं ने इस फर्जीवाड़े की किसी भी पूर्व जानकारी से इनकार करते हुए कहा कि वे हमास के बुलाए जाने के बाद उस स्थान पर आए थे। हमास ने मारे गए बंधकों में से एक को ‘खोजने’ का दावा किया था। संगठन ने कहा कि उसने घटनास्थल पर जाने के बारे में इजरायली अधिकारियों को भी सूचित कर दिया था।

रेड क्रॉस ने दोनों पक्षों से युद्धविराम की अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करने का आग्रह किया और कहा कि अवशेषों को प्रियजनों को लौटाने का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए।

 

Next Post

श्याम महाजन ने संभाला भाजपा प्रदेश कार्यालय मंत्री का दायित्व

Wed Oct 29 , 2025
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश कार्यालय मंत्री श्याम महाजन ने बुधवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना कर कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर वे सैकड़ों कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ कार्यालय पहुंचे। कार्यभार ग्रहण करने से पहले श्री महाजन ने कार्यालय परिसर स्थित मंदिर में […]

You May Like