नयी दिल्ली, 03 मई (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में बीते सप्ताह चावल के औसत भाव टूट गये। वहीं, गेहूं और चीनी में टिकाव रहा। खाद्य तेलों और दालों में उतार-चढ़ाव का रुख देखा गया।
सप्ताह के दौरान चावल की औसत कीमत 11 रुपये घटकर सप्ताहांत पर 3,836 रुपये प्रति क्विंटल रह गयी। गेहूं 2,781 रुपये प्रति क्विंटल पर लगभग अपरिवर्तित रहा। आटे का भाव भी 3,273 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर रहा।
सप्ताह के दौरान तुअर दाल की औसत कीमत 21 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। मूंग दाल 20 रुपये और तुअर दाल 15 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। चना दाल 24 रुपये और मसूर दाल छह रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हुई।
बीते सप्ताह सरसों तेल की औसत कीमत 24 रुपये प्रति क्विंटल घट गयी। सूरजमुखी तेल 23 रुपये और वनस्पति 11 रुपये फिसल गया। पाम ऑयल में 72 रुपये और मूंगफली तेल में 31 रुपये की तेजी रही। सोया तेल भी तीन रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ।
मीठे के बाजार में बीते सप्ताह गुड़ का औसत भाव 13 रुपये प्रति क्विंटल उतर गया। चीनी की कीमत गत दिवस के स्तर पर ही पड़ी रही।
