ग्वालियर: ईटों से भरे ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार को सामने से टक्कर मार दी। घायल हुआ युवक डबरा से भितरवार निजी वेयर पर काम करने जा रहा था, तभी अचानक से सामने आ रही टैक्टर ट्रॉली ने तेज़ रफ़्तार और लापरवाही से शासकीय वृंदा सहाय कॉलेज के पास सामने से टक्कर मार दी। शैलेंद्र धानुक निवासी डबरा गंभीर रूप से घायल हुआ है। सूचना पर से डॉयल 112 पर तैनात पायलेट भीकम गुर्जर एवं आरक्षक शैलेन्द्र शर्मा ने घायल युवकों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां से ड्यूटी डॉक्टर ने प्रथम उपचार कर घायल युवक को ग्वालियर रैफर कर दिया है। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।
Next Post
भीषण गर्मी में भटक रहे मासूम बच्चे को सुरक्षित परिवार तक पहुँचाया
Wed May 13 , 2026
जबलपुर:नेशनल हाईवे-44 स्थित टिंसी बरगी के पास मंगलवार दोपहर भीषण गर्मी के दौरान सडक़ किनारे एक लगभग 9 वर्षीय मासूम बालक वंश पिता राजेंद्र टेकाम, निवासी नारायणपुर अपनी माता की तलाश में रास्ता भटक गया। बालक अपने घर से लगभग 15 किलोमीटर दूर निकल आया था एवं अत्यधिक घबराया एवं […]

You May Like
-
5 months ago
एक पखवाड़े बाद चितरंगी में मिली लापता महिला
-
3 months ago
कलेक्टर-एसपी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
-
1 year ago
शादी सामारोह में युवकों ने चलाई गोली और चाकू