पत्रकार पर हमले के दो आरोपी गिरफ्तार, डॉक्टर खरे हुआ फरार

जबलपुर: गढ़ा थाना अंतर्गत सिंघई पेट्रोल पम्प के सामने गत दिवस बदमाशों ने स्मार्ट सिटी अस्पताल माफिया अमित खरे के इशारे पर जानलेवा हमला किया था। इस मामले में पुलिस ने दो हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अस्पताल संचालक अमित खरे और उसके दो गुर्गे फरार हो गए हैं जिनकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।पुलिस के मुताबिक सुनील सेन 40 वर्ष निवासी त्रिपुरी चौक गढ़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी वह पत्रकार है।

गत रात लगभग 1-30 बजे मेडिकल अस्पताल से खबर बनाने के लिये मदनमहल अपनी मोटर सायकल डीलक्स से जा रहा था सिंघई पेट्रोल पम्प के सामने पहुंचा तभी पीछे से नीले रंग की शिफ्ट कार आयी जिसके ड्रायवर ने उसकी मोटर सायकल के सामने कार रोक दी कार में नम्बर प्लेट नहीं थी कार से ड्रायवर सहित चार लडक़े उतरे थे जो हाथ में डंडा एवं लोहे की राड लिये थे चारों बोले कि कई दिनों से समझा रहे हैं आज तुझे जान से खत्म कर देगें कहते हुये जान से मारने की नियत से डंडा एवं राड से हमलाकर सिर हाथ पैर पीठ में चोटें पहुॅचा दी थी।

हमले में सिर गंभीर चोटें आई थी। चारों बोले कि दुबारा खबर चलाई तो गोली मारकर जान से खत्म कर देगें।पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया था। गढ़ा टीआई प्रसन्न कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की गई तो यह बात सामेन आई कि स्मार्ट सिटी अस्पताल संचालक अमित खरे के इशारे पर हमला हुआ था। पुलिस ने सीसीटीव्ही खंगाले जिसके बाद मोनू और राज को गिरफ्तार किया है जिन्होंने पूछताछ में अमित खरे के कहने पर वारदात करना स्वीकार किया है। मोनू पिता राजू खटीक 20 वर्षीय निवासी धनवंतरी नगर का अस्पताल में मेडिकल स्टोर पर काम करता है और राज उपाध्याय 22 वर्षीय निवासी गढ़ा का अस्पताल सुपरवाइजर है। प्रकरण में अस्पताल संचालक अमित खरे, तरूण, यशंंवत फरार चल रहे है जिनकी तलाश कर रही है।

Next Post

पंजाब में बाढ़ के हालात सुधरे, अब तक 37 की मौत

Thu Sep 4 , 2025
चंडीगढ़, 04 सितंबर 2025: पंजाब में बाढ़ से प्रभावित इलाकों में अब हालात धीरे-धीरे सुधर रहे हैं। हालांकि, राज्य में भारी बारिश और बाढ़ के कारण अब तक 37 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य के कुल 1655 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं, जहां राहत और बचाव कार्य […]

You May Like