जबलपुर में 15 अगस्त की फुल ड्रेस रिहर्सल, पुलिस लाइन में गूंजा जय हिंद

जबलपुर। पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में 80वें स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह की फाइनल फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित हुई। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ राष्ट्रगान, मार्च पास्ट और सुरक्षा बलों की शानदार कदमताल ने पूरे माहौल को देशभक्ति से भर दिया। स्कूली बच्चों ने भी देशभक्ति गीतों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समारोह में उत्साह और उमंग का रंग भर दिया।

15 अगस्त के मुख्य समारोह को लेकर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह, एसपी संपत उपाध्याय और निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्य समारोह में प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। समारोह को लेकर प्रशासन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

Next Post

सूरज प्रताप सिंह और 'दिव्य प्रेम' के नन्हें सितारों के बीच खास रिश्ता

Thu Aug 13 , 2026
मुंबई, 13 अगस्त (वार्ता) सन नियो के शो ‘दिव्य प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी’ में प्रेम का किरदार निभा रहे सूरज प्रताप सिंह का शो के बच्चों के साथ ऐसा ही खास रिश्ता बन गया है।फिलहाल सूरज अपने ट्रैक के लिए बच्चों के साथ ज्यादा शूटिंग कर रहे हैं। […]

You May Like