पशुओं को लेकर ननि परिसर में पहुंचे ग्रामीण

सिंगरौली । ननि के वार्ड क्रमांक 28 अशोक वार्ड कचनी क्षेत्र में आवारा मवेशियों की समस्या से परेशान ग्रामीणों का आक्रोश आज शुक्रवार को सामने आया।
सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एकजुट होकर आवारा मवेशियों को एकत्रित करते हुए नगर निगम कार्यालय के मुख्य गेट पर पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में आवारा मवेशियों की बढ़ती संख्या के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। वहीं खेतों में घुसकर मवेशी किसानों की फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। इस समस्या को लेकर ग्रामीण लंबे समय से परेशान हैं, लेकिन नगर निगम की ओर से अब तक कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है। ग्रामीणों ने नगर निगम प्रशासन के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए मांग की कि आवारा मवेशियों को सड़कों और ग्रामीण क्षेत्रों से हटाकर उचित व्यवस्था की जाए, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लग सके।

Next Post

दिल्ली AIIMS ने रचा चिकित्सा इतिहास, मां के गर्भ में पल रहे 25 सप्ताह के शिशु की रीढ़ की हड्डी का किया सफल ऑपरेशन

Sat Nov 14 , 2026
नई दिल्ली, दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के डॉक्टरों ने देश के चिकित्सा इतिहास में एक अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल करते हुए गर्भ में पल रहे 25 सप्ताह के शिशु की रीढ़ की हड्डी की पहली सफल ओपन फीटल सर्जरी को अंजाम दिया है। एम्स के न्यूरोसाइंस सेंटर में […]

You May Like