पत्नी को साथ न भेजने से नाराज दामाद ने ससुर का सिर फोड़ा

इंदौर:एमआईजी थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक दामाद ने अपने बुजुर्ग ससुर पर लोहे की हथौड़ी से हमला कर दिया। पत्नी को साथ न भेजने से नाराज आरोपी दामाद ने ड्यूटी पर तैनात ससुर के साथ गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया।

पुलिस के अनुसार, मालवीय नगर निवासी नारायण तिलवे (61) अयोध्यापुरी कॉलोनी में चौकीदारी का काम करते हैं। बीती रात ड्यूटी के दौरान तड़के करीब 4 बजे उनका दामाद राहुल कलमे निवासी नया बसेरा, छोटी खजरानी वहाँ पहुँचा। राहुल अपनी पत्नी भारती को साथ भेजने की बात को लेकर ससुर से बहस करने लगा। जब फरियादी ने गाली-गलौज का विरोध किया, तो राहुल ने जेब से लोहे की हथौड़ी निकालकर उनके सिर पर दे मारी। हमले में नारायण गंभीर रूप से घायल हो गए और आरोपी मौके से फरार हो गया।

Next Post

अमेरिकी कोर्ट ने डोनाल्ड ट्रंप को दो-टूक सुनाते हुए कहा कि आप व्हाइट हाउस के मालिक नहीं बल्कि केवल किराएदार हैं

Sat Aug 8 , 2026
वाशिंगटन,  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अदालत से एक बड़ा झटका लगा है। अमेरिका की एक फेडरल कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए ट्रंप प्रशासन के व्हाइट हाउस बॉलरूम प्रोजेक्ट के निर्माण पर रोक लगा दी है। व्हाइट हाउस में बदलाव पर रोक यूएस अपील कोर्ट ने अपने फैसले में स्पष्ट […]

You May Like