भोजनालयों से जब्त किए घरेलू सिलेंडर

सतना :खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल ने जिले के चित्रकूट क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन निरीक्षण अभियान चलाया. इस दौरान भोजनालयों से घरेलू सिलेंडर जब्त करने के साथ ही किराना और मिठाई के नमूने एकत्र किए गए.      खाद्य सुरक्षा और आपूर्ति अधिकारियों द्वारा जिले के चित्रकूट क्षेत्र में मंगलवार को भी निरीक्षण अभियान चलाया गया. इस दौरान चित्रकूट क्षेत्र में प्रसाद विक्रेताओं को यह निर्देश दिए गए कि वे अनिवार्य रुप से खाद्य पंजीयन कराएं और साथ ही दुकान पर दर सूची प्रदर्शित की जाए.

जिससे श्रद्धालुओं को सुविधा मिल सके. इसी कड़ी में खाद्य सुरक्षा और आपूर्ति अधिकारियों के दल द्वारा श्रीजी भोजनालय, सरयू भोजनालय और रुद्र भोजनालय का निरीक्षण किया गया. इस दौरान घरेलु एलपीजी सिलेंडर का उपयोग होता देख आपूिर्त अधिकारी द्वारा सरयू भोजनालय और कामतानाथ भोजनालय से 1-1 सिलेंडर को जब्त कर लिया गया. इसके साथ ही दयाशंकर किराना स्टोर से घी और चायपत्ती के नमूने लिए गए. इसके अलावा वैष्णों मिष्ठान भण्डार से पेड़ा और बर्फी के नमूने एकत्र कर जांच के लिए भेज दिया गया.

Next Post

चोर गिरोह ने उगली 3.80 की मोटरसाइकिल

Wed Oct 15 , 2025
सतना : संदिग्ध गतिविधि की सूचना के आधार पर पुलिस ने जब बाइक सवार तीन युवकों को रोककर पूछताछ की तो बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश हो गया. आरोपी युवकों के कब्जे से चुराई गई आधा दर्जन मोटर साइकिलें बरामद कर ली गईं.कोतवाली थाना प्रभारी मैहर अनिमेष द्विवेदी से प्राप्त […]

You May Like