बारिश के दिनों में राहगीरों का चलना मुश्किल
नीरज कुमार मिश्रा
भोपाल: राजधानी में राजाभोज एयर पोर्ट रोड़ के वार्ड नं.6 दाता कालोनी में सड़कें बदहाल है. बारिश के दिनों में क्षेत्र की सड़कों पर बड़े-बड़े गढ्ढे हो गए हैं. आवागमन करने वाले राहगीरों को परेशिनियों का सामना करना पड़ रहा है. राहगीर इस सड़क मार्ग से आवागमन करते हुए गढ्ढों में से सड़क ढूढते हुए चल रहे हैं. इस मार्ग पर हर रोज हजारों राहगीरों का आवागमन बना होता है. लंबे समय से इस सड़क पर मरम्मत का काम नहीं होने से अब बारिश के दिनों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
शहर के व्यस्तम मार्गों से जुडे इस सड़क मार्ग पर भारी और हल्के वाहनों का आवागमन हर रोज होता है. स्थानीय निवासियों का कहना है कि बरसात के मौसम में सड़क की हालत और भी खराब हो गई है. गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है. इस मार्ग पर हर रोज दो पहिया वाहन चालक अंसतुलित होकर गिर रहे हैं. बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह रास्ता किसी मुश्किल की समस्या से कम नहीं है.
क्षेत्र में खराब सड़क के कारण न सिर्फ ट्रैफिक जाम की स्थिति भी अकसर उत्पन्न होती है. जिससे कि लोगों का कीमती समय भी बर्बाद हो रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की मरम्मत के लिए कई बार पार्षद और निगम के अधिकारियों को सूचना दी गई है. इसके बावजूद भी कोई ठोस कार्रवाई अभी तक नहीं हुई है. राहगीर असलम कुरैशी ने बताया कि बारिश के दिनों में सड़क से आवागमन करना मुश्किल हो रहा है.
गढ्ढों से बचने के लिए कार और बाइक चालक कई बार अपना संतुलन खोते हुए नजर आते हैं, जिससे कि हादसे भी हो रहे हैं. चार पहिया वाहन चालक दीपक सिंह ने बताया कि सड़क खराब होने से सवारियों को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने में भी ज्यादा समय लग रहा है. अरविंद जैन के सड़क की समस्या को लेकर कहा कि इसके लिए जिम्मेदार लोगों को ध्यान देना अति आवश्यक है. जिससे कि बड़ी दुर्घटनाओं को समय रहते रोका जा सके. व्यसतम मार्ग से हर रोज आवागमन करने वाले शरद कुशवाहा ने बताया कि पिछले कई महीनो से सड़क की हालत खराब है.
