विधायक रामेश्वर शर्मा के युवा सदन में इस बार भी मिट्टी से बने गजानन विराजे

भोपाल: अपने हिंदूवादी विचारों के लिए चर्चित विधायक रामेश्वर शर्मा इस वर्ष भी गणेश चतुर्थी पर गजानन की भक्ति में लीन नज़र आए। हर साल की तरह इस बार भी उनके युवा सदन कार्यालय में मिट्टी से निर्मित भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई।

इस अवसर पर विधायक शर्मा ने कहा कि ऋद्धि-सिद्धि और बुद्धि के दाता भगवान गणेश का उत्सव पूरी दुनिया में हर्षोल्लास से मनाया जाता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वदेशी अपनाने के आह्वान को याद दिलाते हुए कहा कि आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए हम सबको स्वदेशी उत्पादों और मोहन सरकार की योजनाओं से जुड़ना चाहिए। शर्मा ने कामना की कि भगवान गणेश सभी के जीवन में मंगल लेकर आएं।

Next Post

कृषि उपसंचालक ने दिए सुझाव: खड़ी फसल में डीएपी खाद डालने से हो सकता है नुकसान

Wed Aug 27 , 2025
रायसेन:उप संचालक कृषि अधिकारी केपी भगत ने किसानों को सुझाव दिए हैं।उनका कहना है कि खड़ी फसल में डीएपी खाद बिल्कुल नहीं डालें।घरों में तैयार कर सकते हैं जीवामृत जिन किसानों की बाजार में उपलब्ध जैविक खाद खरीदने की क्षमता नहीं है।, वह घरों में ही जीवामृत बना कर उपयोग […]

You May Like