जबलपुर: शहर के मुख्य बाजार क्षेत्र मालवीय चौक से लेकर बडे महावीर, तुलाराम चौक से बड़ा फुहारा पांडे चौक बलदेव बाग, गंजीपुरा, करमचंद चौक, छोटी लाईन फाटक, गोरखपुर बाजार, त्रिपुरी चौक, सदर बाजार, रांझी बाजार, घमापुर चौक आदि क्षेत्र के आसपास अतिक्रमण कार्यवाही की गई, जिसमें यातायात में बाधक ठेले, टपरे, गुमटियों को मौके से हटवाया एवं यातायात व्यवस्थित करवाया गया। इसके अलावा यातायात पुलिस द्वारा मो. व्हीकल एक्ट के तहत लगभग 300 चालान कर कुल 1.09.300 रूपये राजीनामा शुल्क वसूला गया।
छात्र-छात्राओं को बताए यातायात नियम
इसके साथ ही यातायात नियमो के प्रति जागरूकता लाने के लिए यातायात पुलिस द्वारा महाराष्ट्र स्कूल के समस्त छात्र-छात्राओं एवं समस्त स्कूली स्टाफ को यातायात नियम सम्बंधी जैसे- हेलमेट, सीटबेल्ट, लाईसेंस इत्यादि की जानकारी दी गई।
Next Post
पेट्रोल भरकर निकले रेल टैंकर में आग से डिपो में हड़कंप, जबलपुर से 9 दमकल भेजीं
Sat Apr 26 , 2025
जबलपुर: शहपुरा भिटौनी रेलवे स्टेशन के पास पैट्रोल से भरे दो रेल टैंकर में रात 9 बजे अचानक आग लग जाने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार रेल टैंकर बीपीसीएल के शहपुरा भिटौनी पेट्रोलियम डिपो से पैट्रोल भरकर निकले ही थे कि अचानक एक रैक में […]

You May Like
-
11 months ago
टडा मे पंचायत भवन के लिए भूमिपूजन समारोह।
-
9 months ago
मेदवेदेव शंघाई मास्टर्स के सेमीफाइनल में
-
6 months ago
जेल से जमानत पर छूटे युवक पर चाकू से हमला