अब ग्रामीण उपभोक्ता भी 25 दिन में बुक करा सकेंगे एलपीजी सिलेंडर

नयी दिल्ली, 07 सितंबर (वार्ता) रसोई गैस (एलपीजी) की उपलब्धता में स्थिरता को देखते हुए सरकार ने ग्रामीण इलाकों में इसके रीफिल का अंतराल 45 दिन से घटाकर 25 दिन कर दिया है।

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा सोमवार को तीनों सार्वजनिक तेल विपणन कंपनियों को लिखे पत्र में कहा गया है कि पश्चिम एशिया संकट के दौरान बनी स्थिति की तुलना में अब एलपीजी की आपूर्ति की स्थिति में सुधार और रीफिल के बैकलॉग में गिरावट को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। अब शहरी के साथ-साथ ग्रामीण उपभोक्ता भी 25 दिन के अंतराल पर रीफिल बुक करा सकेंगे।

इस साल 28 फरवरी को शुरू हुए पश्चिम एशिया संकट से पहले घरेलू उपभोक्ता एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग 21 दिन में एक बार करा सकते थे। आपूर्ति में आयी बाधा को देखते हुए 12 मार्च को शहरी इलाकों के लिए यह अवधि बढ़ाकर 25 दिन और ग्रामीण इलाकों के लिए 45 दिन कर दी गयी थी। अब इसे पूरे देश के लिए एक समान 25 दिन कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि एलपीजी की आपूर्ति तीनों सार्वजनिक तेल विपणन कंपनियों इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन के माध्यम से की जाती है।

 

 

Next Post

40 साल बाद नपा की जमीन पर कॉलोनी को मंजूरी, 28 प्रस्ताव बहुमत से पारित

Mon Sep 7 , 2026
नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच के विशेष सम्मेलन में सोमवार को रखे गए सभी 28 प्रस्ताव बहुमत से पारित कर दिए गए। सम्मेलन में करीब 40 साल बाद नगरपालिका की जमीन पर आवासीय एवं व्यावसायिक कॉलोनी विकसित करने के महत्वपूर्ण प्रस्ताव को मंजूरी मिली। नगरपालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा ने बताया […]

You May Like