चीनी, चावल के दाम बढ़े, गेहूं नरम, दालों और खाद्य तेलों में घट बढ़

मीठे के थोक बाजार में चीनी की औसत कीमत 11 रुपये बढ़कर 5,386 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। गुड़ भी 12 रुपये महंगा हुआ और 5,936 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। खुदरा बाजार में चीनी की औसत कीमत दो पैसे बढ़कर 57.84 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी।

औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 53 रुपये बढ़कर 4,317 रुपये प्रति क्विंटल हो गई। गेहूं पांच रुपये सस्ता हुआ और 2,891 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। वहीं, आटे के भाव में कमोबेश टिकाव रहा।

दाल-दलहनों में तुअर दाल की औसत कीमत 61 रुपये और चना दाल की 51 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। मूंग दाल 45 रुपये और उड़द दाल 39 रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई है। मसूर दाल 11 रुपये प्रति क्विंटल टूट गयी।

स्थानीय बाजारों में मूंगफली तेल की कीमत औसतन 96 रुपये प्रति क्विंटल गिर गयी। सरसों तेल 31 रुपये और पाम ऑयल 29 रुपये फिसल गया। वनस्पति 39 रुपये और सूरजमुखी तेल 20 रुपये महंगा हुआ। सोया तेल की कीमत 10 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ी।

Next Post

फर्जी पासपोर्ट कांड: छानबीन करने हैदराबाद, नागपुर, भोपाल पहुंची टीमें मद्दगारों की बन रही कुंडली, फंडिंग से लेकर फर्जी दस्तावेजों समेत हर एंगल पर तफ्तीश

Sat Oct 17 , 2026
जबलपुर। फर्जी पासपोर्ट कांड की जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है। एटीएस की एंट्री के साथ पुलिस ने भी हर एंगल पर तफ्तीश शुरू कर दी है। एक टीम नागपुर पहुंच गई है जहां पासपोर्ट कार्यालय से पासपोर्ट बनवाने के बाद शमीम कबाड़ी ने दुबई में फरारी काटी थी […]

You May Like

Play sound