जबलपुर: हनुमानताल और रांझी थाना क्षेत्रों में रंगदारी न देने पर दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया।जानकारी अनुसार हनुमानताल दादामिया दरगाह के पास शहनवाज कुरैशी (24) से अल्ताफ और उसके साथी ने 500 रुपये मांगे। मना करने पर चाकू मारकर लहुलूहान कर दिया।
इसी प्रकार रांझी थाना अंतर्गत सुभाषनगर झंडा चौक के पास काम से लौट रहे देवेन्द्र पटेल (39) से अंशु वंशकार, ईशू और साजन ने 500 रुपये मांगे। इंकार करने पर तीनों ने मारपीट कर चाकू से हमला कर दिया।पुलिस दोनों मामलों में फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
