कोहेफिजा पुलिस ने हनीट्रैप गिरोह के सातवें बदमाश को दबोचा

भोपाल। कोह-ए-फ़िज़ा थाना पुलिस ने हनीट्रैप के ज़रिए ब्लैकमेलिंग करने वाले इल्लीगल गैंग में शामिल रहे सातवें आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी की पहचान ‘सन्नाता’ के रूप में की गई है. सन्नाता गिरोह का सरगना आकाश उर्फ ​भूरा बोन खास था. आरोप है कि सन्नाता आपत्तिजनक वीडियो बनाता था और गिरोह में अन्य बदमाशों को शामिल कराने का काम वह सोशल मीडिया के माध्यम से करता था. फरियादी की शिकायत पर कुछ दिन पहले सामने आए मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार किया था. पुलिस इस केस में महिला आरोपी सीमा और उसके सहयोगी तौफीक की तलाश में जुटी है. दोनों आरोपियों तक पहुंची पुलिस की जांच में नाम सामने आने पर वह फरार चल रहे हैं.

जानकारी के मुताबिक आरोपी सन्नाता के खिलाफ पूर्व में आपराधिक मामले दर्ज हैं. वह लालघाटी के पास आकाश उपाध्याय पर हमला और जबरन वसूली की घटना भी शामिल रहा है. पुलिस की पूछताछ में उसने ब्लैकमेलिंग और फरियादी का वीडियो बनाने की बात स्वीकार की है.

Next Post

नीमच में रेती के अवैध खेल का भंडाफोड़, दो डंपर-एक ट्राला सहित पांच वाहन पकड़े    

Fri Mar 20 , 2026
नीमच। जिले में शुक्रवार को अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ खनिज शाखा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेती और मिट्टी से भरे पांच वाहनों को जब्त किया है। जब्त किए गए वाहनों में दो डंपर, एक ट्राला तथा दो ट्रैक्टर-ट्रॉली शामिल हैं। इस कार्रवाई के बाद अवैध खनिज परिवहन करने […]

You May Like