केसर बाग रोड पर गांजा सप्लायर को पुलिस ने दबोचा, 1.59 किलो माल और बाइक जब्त

इंदौर:क्राइम ब्रांच ने मादक पदार्थ तस्करी पर कार्रवाई करते हुए नालंदा परिसर के सामने केसर बाग रोड से एक युवक को 1.597 किलो अवैध गांजे और बाइक के साथ गिरफ्तार किया. जब्त माल की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब एक लाख रुपए बताई जा रही है.एडीसीपी क्राईम राजेश कुमार दंडोतिया ने बताया कि 24 वर्षीय आरोपी तरुण तालुकदार निवासी द्वारकापुरी, प्राइवेट कंपनी में ऑपरेटर है और 12वीं तक पढ़ा है.

वह सस्ते दामों में गांजा खरीदकर नशे के आदी लोगों को महंगे दाम पर बेचने का काम करता था, ताकि जल्दी पैसा कमा सके. क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि केसर बाग रोड इलाके में एक व्यक्ति मादक पदार्थ लेकर आने वाला है. चेकिंग के दौरान आरोपी पुलिस वाहन देखकर घबरा गया और बाइक से भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी में 1.597 किलो गांजा और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई.

आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की. उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर शहर में मादक पदार्थों की सप्लाई में लिप्त आरोपियों की गतिविधियों पर सख्ती से नजर रखी जा रही है, जिसके तहत 70 किलो एमडी ड्रग्स केस के 47 वर्षीय आरोपी अमजद हुसैन निवासी सदर बाजार को भी थाने बुलाकर डोजियर भरा गया और उसकी मौजूदा आमदनी के स्रोत की जांच की जा रही है. तकनीकी जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Next Post

रूस के 'कुरील द्वीप' और 'अफगानिस्तान' में 'तेज भूकंप': 'धरती हिली', लेकिन 'जानमाल' का 'नुकसान नहीं', क्या 'बड़ा खतरा' टला?

Sat Aug 2 , 2025
‘प्रशांत महासागर’ और ‘मध्य एशिया’ में ‘भूकंप’, ‘लोग दहशत में’, ‘प्रशासन’ ने की ‘पुष्टि’! कुरील द्वीप, 02 अगस्त 2025 :आज सुबह रूस के कुरील द्वीप समूह और मध्य एशियाई देश अफगानिस्तान में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। हालांकि, शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, इन भूकंपों से किसी बड़े […]

You May Like